Saturday, October 17, 2020

कान्हा नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश)

 कान्हा नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश)
* कान्हा नेशनल पार्क एशिया के खूबसूरत पार्कों में से एक है
* कान्हा नेशनल पार्क सबसे पुराने अभयारण्य में से एक है
* कान्हा नेशनल पार्क जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए विख्यात है
* यह देश का सर्वोत्कृष्ट राष्ट्रीय उद्यान है
* कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिलों में फैला है
* इस अभयारण्य का मुख्य आकर्षक बाघ माना जाता है
* यहां की सबसे बड़ी विशेषता घास के खुले मैदान है
* यहां काला हिरण बारहसिंघा सांभर और चीतल एक साथ देखे जा सकते हैं
* बांस और टीक के वृक्ष इस पार्क की सुंदरता को और बढ़ाते हैं
* यहां प्रतिवर्ष लाखों सैलानी घूमने आते हैं
* यह पर्यटन के केंद्र के साथ-साथ भारतीय वन्य जीवन के प्रबंधन और संरक्षण की सफलता का प्रतीक भी है
* यह राष्ट्रीय उद्यान करीब 940 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है
* यह राष्ट्रीय उद्यान सदाबहार साल वनों से घिरा है
* पार्क में साल के पेड़ों के दो विशाल ठूठों को देखा जा सकता है इसका प्रतिदिन पूजा की जाती है इसे राजा रानी के नाम से जाना जाता है
* इस उद्यान को 1933 में अभ्यारण्य के तौर पर स्थापित किया गया था
* 1955 में इसे राष्ट्रीय पार्क का दर्जा दिया गया
* 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत इस उद्यान को कान्हा व्याघ्र संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया
* बताया जाता है कि अयोध्या के महाराजा दशरथ ने कहा में स्थित श्रवण ताल में ही श्रवण कुमार को हिरण समझकर मार दिया था
* कान्हा शब्द कनहर से बना है जिसका स्थानीय भाषा में अर्थ चिकनी मिट्टी है
* रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध किताब और धारावाहिक जंगल बुक की भी प्रेरणा इसी स्थान से ली गई थी
* यहां स्तनधारियों की करीब 22 प्रजातियां हैं
* यहां पक्षियों की लगभग 300 प्रजातियां हैं जिनमें सारास बत्तख पेंटल बगुला मोर तीतर बटेर पहाड़ी कबूतर पपीहा कठफोड़वा आदि देखने को मिल जाते हैं
* पार्क घूमने के लिए जीप की सवारी बेहतर विकल्प है अगर आपको नजदीक से बाघ देखना है तो हाथी की सवारी बेहतर होगी
* बामनी दादर पार्क का सबसे खूबसूरत स्थान है जहां से मनमोहक सूर्यास्त देखने को मिलता है
* यहां कान्हा संग्रहालय भी है जिसमें कान्हा का प्राकृतिक इतिहास संचित है इसमें यहां का शानदार दृश्य दिखाया जाता है
* पार्क 1 अक्टूबर से 30 जून तक खुला रहता है मानसून के दौरान यह बंद रहता है
* यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 175 किलोमीटर दूर जबलपुर में है
* सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जबलपुर और बिलासपुर में है
* यहां नियमित रूप से बस और टैक्सी चलती रहती है
x

No comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय_सुरक्षा_गार्ड

 # राष्ट्रीय_सुरक्षा_गार्ड #३६वां_स्थापना_दिवस #१५_अक्टूबर_२०२० ३६ साल से सर्वत्र, सर्वोत्तम सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो, देश को है नाज ❤️...