Wednesday, August 26, 2020

मदर टेरेसा (जन्म-दिवस पर विशेष)

 

ANS CLASSES

मदर टेरेसा 


(जन्म-दिवस पर विशेष)


🟣मदर टेरेसा (26 अगस्त 1910 - 5 सितम्बर 1997) जिन्हें रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाज़ा गया है, का जन्म आन्येज़े गोंजा बोयाजियू के नाम से एक अल्बेनीयाई परिवार में उस्कुब, उस्मान साम्राज्य (वर्त्तमान सोप्जे, मेसेडोनिया गणराज्य) में हुआ था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी। इन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की। 45 सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की इन्होंने मदद की और साथ ही मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी के प्रसार का भी मार्ग प्रशस्त किया।


🟣1970 तक वे गरीबों और असहायों के लिए अपने मानवीय कार्यों के लिए प्रसिद्द हो गयीं, माल्कोम मुगेरिज के कई वृत्तचित्र और पुस्तक जैसे समथिंग ब्यूटीफुल फॉर गॉड में इसका उल्लेख किया गया। 


🟣इन्हें 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। मदर टेरेसा के जीवनकाल में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी का कार्य लगातार विस्तृत होता रहा और उनकी मृत्यु के समय तक यह 123 देशों में 610 मिशन नियंत्रित कर रही थीं। इसमें एचआईवी/एड्स, कुष्ठ और तपेदिक के रोगियों के लिए धर्मशालाएं/ घर शामिल थे और साथ ही सूप, रसोई, बच्चों और परिवार के लिए परामर्श कार्यक्रम, अनाथालय और विद्यालय भी थे। 


🟣मदर टेरसा की मृत्यु के बाद इन्हें पोप जॉन पॉल द्वितीय ने धन्य घोषित किया और इन्हें कोलकाता की धन्य की उपाधि प्रदान की।


🟣दिल के दौरे के कारण 5 सितंबर 1997 के दिन मदर टैरेसा की मृत्यु हुई थी।


🛑प्रारंभिक जीवन🛑


🟣मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को स्कॉप्जे (अब मेसीडोनिया में) में हुआ था। इनके पिता निकोला बोयाजू एक साधारण व्यवसायी थे। मदर टेरेसा का वास्तविक नाम ‘अगनेस गोंझा बोयाजिजू’ था। अलबेनियन भाषा में गोंझा का अर्थ फूल की कली होता है। जब वह मात्र आठ साल की थीं तभी इनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद इनके लालन-पालन की सारी जिम्मेदारी इनकी माता द्राना बोयाजू के ऊपर आ गयी। यह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। इनके जन्म के समय इनकी बड़ी बहन की उम्र 7 साल और भाई की उम्र 2 साल थी, बाकी दो बच्चे बचपन में ही गुजर गए थे। यह एक सुन्दर, अध्ययनशील एवं परिश्रमी लड़की थीं। पढ़ाई के साथ-साथ, गाना इन्हें बेहद पसंद था। यह और इनकी बहन पास के गिरजाघर में मुख्य गायिकाएँ थीं। ऐसा माना जाता है कि जब यह मात्र बारह साल की थीं तभी इन्हें ये अनुभव हो गया था कि वो अपना सारा जीवन मानव सेवा में लगायेंगी और 18 साल की उम्र में इन्होंने ‘सिस्टर्स ऑफ़ लोरेटो’ में शामिल होने का फैसला ले लिया। तत्पश्चात यह आयरलैंड गयीं जहाँ इन्होंने अंग्रेजी भाषा सीखी। अंग्रेजी सीखना इसलिए जरुरी था क्योंकि ‘लोरेटो’ की सिस्टर्स इसी माध्यम में बच्चों को भारत में पढ़ाती थीं।


🛑आजीवन सेवा का संकल्प🛑


🟣1981 ई में आवेश ने अपना नाम बदलकर टेरेसा रख लिया और उन्होने आजीवन सेवा का संकल्प अपना लिया। इन्होने स्वयं लिखा है - वह 10 सितम्बर 1940 का दिन था जब मैं अपने वार्षिक अवकाश पर दार्जिलिंग जा रही थी। उसी समय मेरी अन्तरात्मा से आवाज़ उठी थी कि मुझे सब कुछ त्याग कर देना चाहिए और अपना जीवन ईश्वर एवं दरिद्र नारायण की सेवा कर के कंगाल तन को समर्पित कर देना चाहिए।"


🛑समभाव से पीड़ित की सेवा🛑


🟣मदर टेरेसा दलितों एवं पीडितों की सेवा में किसी प्रकार की पक्षपाती नहीं है। उन्होनें सद्भाव बढाने के लिए संसार का दौरा किया है। उनकी मान्यता है कि 'प्यार की भूख रोटी की भूख से कहीं बड़ी है।' उनके मिशन से प्रेरणा लेकर संसार के विभिन्न भागों से स्वय्ं-सेवक भारत आये तन, मन, धन से गरीबों की सेवा में लग गये। मदर टेरेसा क कहना है कि सेवा का कार्य एक कठिन कार्य है और इसके लिए पूर्ण समर्थन की आवश्यकता है। वही लोग इस कार्य को संपन्न कर सकते हैं जो प्यार एवं सांत्वना की वर्षा करें - भूखों को खिलायें, बेघर वालों को शरण दें, दम तोडने वाले बेबसों को प्यार से सहलायें, अपाहिजों को हर समय ह्रदय से लगाने के लिए तैयार रहें।


🛑पुरस्कार व सम्मान🛑


🟣मदर टेरेसा को उनकी सेवाओं के लिये विविध पुरस्कारों एवं सम्मानों से विभूषित किय गया है। 1931 में उन्हें पोपजान तेइसवें का शांति पुरस्कार और धर्म की प्रगति के टेम्पेलटन फाउण्डेशन पुरस्कार प्रदान किय गया। विश्व भारती विध्यालय ने उन्हें देशिकोत्तम पदवी दी जो कि उसकी ओर से दी जाने वाली सर्वोच्च पदवी है। अमेरिका के कैथोलिक विश्वविद्यालय ने उन्हे डोक्टोरेट की उपाधि से विभूषित किया। भारत सरकार द्वारा 1962 में उन्हें 'पद्म श्री' की उपाधि मिली। 1988 में ब्रिटेन द्वारा 'आईर ओफ द ब्रिटिश इम्पायर' की उपाधि प्रदान की गयी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने उन्हें डी-लिट की उपाधि से  विभूषित किया

19 दिसम्बर 1979 को मदर टेरेसा को मानव-कल्याण कार्यों के हेतु नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया। वह तीसरी भारतीय नागरिक है जो संसार में इस पुरस्कार से सम्मानित की गयी थीं। मदर टेरेसा के हेतु नोबल पुरस्कार की घोषणा ने जहां विश्व की पीडित जनता में प्रसन्नत का संछार हुआ है, वही प्रत्येक भारतीय नागरिकों ने अपने को गौर्वान्वित अनुभव किया। स्थान स्थान पर उन्का भव्या स्वागत किया गया। नार्वेनियन नोबल पुरस्कार के अध्यक्श प्रोफेसर जान सेनेस ने कलकत्ता में मदर टेरेसा को सम्मनित करते हुए सेवा के क्शेत्र में मदर टेरेसा से प्रेरणा लेने का आग्रह सभी नागरिकों से किया। देश की प्रधान्मंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मदर टेरेसा का भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत में दिये भाषणों में मदर टेरेसा ने स्पष्ट कहा है कि "शब्दों से मानव-जाति की सेवा नहीं होती, उसके लिए पूरी लगन से कार्य में जुट जाने की आवश्यकता है।"


🛑संत की उपाधि🛑


🟣09 सितम्बर 2016 को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत की उपाधि से विभूषित किया।


🛑आलोचना🛑


🟣कई व्यक्तियों, सरकारों और संस्थाओं के द्वारा उनकी प्रशंसा की जाती रही है, यद्यपि उन्होंने आलोचना का भी सामना किया है। इसमें कई व्यक्तियों, जैसे क्रिस्टोफ़र हिचन्स, माइकल परेंटी, अरूप चटर्जी (विश्व हिन्दू परिषद) द्वारा की गई आलोचना शामिल हैं, जो उनके काम (धर्मान्तरण) के विशेष तरीके के विरुद्ध थे। इसके अलावा कई चिकित्सा पत्रिकाओं में भी उनकी धर्मशालाओं में दी जाने वाली चिकित्सा सुरक्षा के मानकों की आलोचना की गई और अपारदर्शी प्रकृति के बारे में सवाल उठाए गए, जिसमें दान का धन खर्च किया जाता था।

_TARGET WITH ANUJ_





 

Monday, August 10, 2020

🍁🍁 पहले भारतीय 🍁🍁

 🇮🇳 ANS 🧑 CLASSES 🇮🇳

🍁🍁 पहले भारतीय  🍁🍁


🚂भारत के प्रथम गृह मंत्री कौन है 

👉सरदार बल्लभ भाई पटेल 


🚂भारत के प्रथम संचार और प्रसारण मंत्री कौन है 

👉सरदार वल्लभ भाई पटेल 


🚂भारत के प्रथम विदेश मामलों के मंत्री कौन है

👉 प. जवाहरलाल नेहरू 


🚂भारत के प्रथम रक्षा मंत्री कौन हैं

👉 सरदार बलदेव सिंह 


🚂प्रथम शिक्षा मंत्री कौन है 

👉मौलाना अब्दुल कलाम आजाद 


🚂प्रथम रेलवे मंत्री कौन है ?

डॉक्टर जान मथाई


🚂भारत के प्रथम खाद्य और कृषि मंत्री कौन है

👉डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद


🚂भारत के प्रथम श्रम मंत्री कौन है

👉जगजीवन राम 


🚂भारत के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री कौन हैं 

👉राजकुमारी अमृत कौर 


🚂भारत के प्रथम वित्त मंत्री कौन है 

👉आरके षणमुगन शेट्टी 


🚂भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति का मंत्री कौन थे 

👉डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी

TARGET WITH ANUJ

Sunday, August 9, 2020

मुगल साम्राज्य : 1526-1858


🇮🇳 ANS 🧑 CLASSES 🇮🇳
💟👉मुगल साम्राज्य : 1526-1858📚📚



❣️बाबर - 1526 - 1530 ई. (4 वर्ष)

❣️हुमायूँ - 1530 - 1540 ई. और 1555 - 1556 ई. )
(लगभग 11 वर्ष)
❣️अकबर - 1556 - 1605 ई. (49 वर्ष))
❣️जहाँगीर - 1605 - 1627 ई. (22 वर्ष))
❣️शाहजहाँ - 1627 - 1658 ई. (31 वर्ष))
❣️औरंगज़ेब - 1658 - 1707 ई. (49 वर्ष))
❣️बहादुरशाह प्रथम - 1707 - 1712 ई. (5 वर्ष))
❣️जहाँदारशाह - 1712 - 1713 ई. (1 वर्ष))
❣️फ़र्रुख़सियर - 1713 - 1719 ई. (6 वर्ष))
❣️रफ़ीउद्दाराजात - फ़रवरी 1719 से जून 1719 ई. (4 महीने))
❣️रफ़ीउद्दौला - जून 1719 से सितम्बर, 1719 ई. (4 महीने))
❣️नेकसियर -1719 ई. (कुछ दिन))
❣️मुहम्मद इब्राहीम - 1719 ई. (कुछ दिन))
❣️मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर - 1719 - 1748 ई. (29 वर्ष))
❣️अहमदशाह - 1748 - 1754 ई. (6 वर्ष))
❣️आलमगीर द्वितीय -1754 - 1759 ई. (5 वर्ष))
❣️शाहआलम द्वितीय - 1759 - 1806 ई. (47 वर्ष))
अकबर द्वितीय - 1806 - 1837 ई. (31 वर्ष))
❣️बहादुरशाह द्वितीय 1837 - - 1858 ई. (21 वर्ष))

👉मुग़ल साम्राज्य की शुरुवात 1526 में हुयी, जिसने 18 शताब्दी के शुरुवात तक भारतीय उप महाद्वीप में राज्य किया था। जो 19 वी शताब्दी के मध्य तक लगभग समाप्त हो गया था। मुग़ल साम्राज्य तुर्क-मंगोल पीढी के तैनुर वंशी थे। मुग़ल साम्राज्य – ने 1700 के आसपास अपनी ताकत को बढ़ाते हुए भारतीय महाद्वीपों के लगभग सभी भागो को अपने साम्राज्य के निचे कर लिया था।
💟👉बाबर– 1526 – 1530बाबर भारत में मुगल वंश का संस्थापक था जिसने लोदी राजवंश को ख़तम कर मुग़ल वंश स्थापित किया। जिसका पूरा नाम ज़हिर उद-दिन मुहम्मद बाबर था।
👉1527 में – खानवा का युद्ध — राणा सांगा
👉1528 में – चन्देरी का युद्ध — मेदिनी राय
👉1529 में – घाग्गरा का युद्ध — महमूद लोदी
👉1530 में – बाबर की मृत्यु

💟👉नसीरुद्दीन मोहम्मद हुमायूँ –1530 - 1540 ई. और 1555 - 1556 ई.

❣️1530-1540मुगल शासक हुमायूँ मुग़ल साम्राज्य के दुसरे बादशाह थे।

👉कालिंजर का आक्रमण (1531 ई.) कालिंजर पर आक्रमण हुमायूँ का पहला आक्रमण था।

👉दौहरिया का युद्ध (1532 ई.) हुमायूँ की सेना एवं महमूद लोदी की सेना के बीच अगस्त, 1532 ई. में दौहारिया नामक स्थान पर संघर्ष हुआ, जिसमें महमूद की पराजय हुई।

👉चुनार का घेरा (1532 ई.) शेरशाह (शेर ख़ाँ) के क़ब्ज़े में था। 4 महीने लगातार क़िले को घेरे रहने के बाद शेर ख़ाँ एवं हुमायुँ में एक समझौता हो गया।

👉बहादुर शाह से युद्ध (1535-1536 ई.) गुजरात के शासक बहादुर शाह ने 1531 ई. में मालवा तथा 1532 ई. में ‘रायसीन’ के क़िले पर अधिकार कर लिया।
👉शेरशाह से संघर्ष (1537 ई.-1540 ई.) 1537 ई. के अक्टूबर महीने में हुमायूँ ने पुनः चुनार के क़िले पर घेरा डाला। शेर ख़ाँ (शेरशाह) के पुत्र कुतुब ख़ाँ ने हुमायूँ को लगभग छः महीने तक क़िले पर अधिकर नहीं करने दिया।
❣️चौसा का युद्ध(26 जून, 1539 ई.) को हुमायूँ एवं शेर ख़ाँ की सेनाओं के मध्य गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित ‘चौसा’ नामक स्थान पर संघर्ष हुआ। चौसा के युद्ध में सफल होने के बाद शेर ख़ाँ ने अपने को ‘शेरशाह’ (राज्याभिषेक के समय) की उपाधि से सुसज्जित किया|
❣️बिलग्राम की लड़ाई (17 मई, 1540 ई.) बिलग्राम या कन्नौज में लड़ी गई इस लड़ाई में हुमायूँ के साथ उसके भाई हिन्दाल एवं अस्करी भी थे, हुमायूँ पराजित हुआ

💟👉अकबर -1556 - 1605 ई.

👉अकबर बादशाह हुमायूं का पुत्र था और उसकी माता का नाम हमीदा बानू बेगम था अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 ई. को अमर कोट के राजा वीरसाल के महल में हुआ था ।14 जनवरी 1556 ईस्वी को एक साधारण बाग में महान सम्राट अकबर का राज्यारोहण

💟👉अकबर के नवरत्न- 

❣️टोडरमल- अकबर के शासनकाल में एक वित्त मंत्री के पद पर कार्यरत थे| टोडरमल ने ही सन 1580 ईस्वी में दहसाला बंदोबस्त प्रणाली लागू की थी| टोडरमल ने ही जलालुद्दीन मोहम्मद को अकबर की उपाधि प्रदान की थी 
❣️तानसेन- महान संगीतज्ञ तानसेन अकबर के दरबार में संगीतज्ञ के रूप में कार्यरत थे तानसेन के बचपन का नाम तनु पांडे था तानसेन का मकबरा मध्य प्रदेश का जिला ग्वालियर में स्थित है
❣️बैरम खान-बैरम खान का जन्म बदख्शां में हुआ था और वह अकबर के संरक्षक के तौर पर नियुक्त किए गए थे बैरम खान ने ही अकबर को तलवारबाजी एवं युद्ध कला में पारंगत किया था कालांतर में कुछ मतभेदों के कारण अकबर ने बैरम खां को अपने मंत्रिमंडल से निष्कासित कर दिया था और तीर्थ यात्रा पर जाते हुए उड़ीसा के पास में बैरम खां की हत्या कर दी गई थी
❣️अबुल फजल- -अबुल फजल का जन्म 14 January 1551 को हुआ था अबुल फजल अकबर के नवरत्नों में में से एक है और अबुल फजल ने ही आईने अकबरी एवं अकबरनामा की रचना की थी दीन ए इलाही धर्म के प्रधान पुरोहित के रूप में अबुल फजल का नाम आता है कुछ मतभेदों के कारण 1602 ईसवी में जहांगीर के इशारे पर वीर बुंदेल ने अबुल फजल की हत्या कर दी अबुल फजल के भाई का नाम फैजी था, फैजी ने ही आईने अकबरी के लेखन की शुरुआत की थी और इस पुस्तक का अंत अबुल फजल ने किया था इसके अलावा अबुल फजल ने विष्णु शर्मा की पुस्तक पंचतंत्र का फारसी में अनुवाद करवाया था अबुल फजल की ही प्रेरणा से मजहर नामक दस्तावेज की शुरुआत हुई थी
❣️अब्दुल रहीम खानखाना- बैरम खान की मृत्यु के पश्चात अकबर ने बैरम खान की पत्नी से विवाह कर लिया था और उनके पुत्र अब्दुल रहीम खानखाना को अपने पुत्र जैसा प्रेम दिया अब्दुल रहीम खानखाना की शिक्षा की व्यवस्था अकबर ने ही करवाई थी और इन्होंने ही बाबरनामा का फारसी में अनुवाद भी करवाया था
❣️मानसिंह- मान सिंह आमेर के राजपूत राजा थे मानसिंह अकबर के नवरत्नों में से एक थे और उन्होंने कई युद्धों में अकबर का साथ दिया था मान सिंह की बहन मान भाई का विवाह अकबर के पुत्र जहांगीर से हुआ था इनकी पुत्री मनोरमा बाई का विवाह शाहजहां के पुत्र दारा शिकोह से हुआ था
❣️मुल्ला दो प्याजा- मुल्ला दो-प्याजा के विषय में इतिहासकारों में मतभेद है कुछ इतिहासकार इन्हे एक कल्पना मात्र मानते हैं जोकि मुगल सम्राट अकबर और उनके दरबारी बीरबल की लोक कथाओं की एक श्रृंखला से एक चरित्र है।
❣️फ़ैज़ी- फ़ैज़ी अकबर के नवरत्न होने के साथ ही साथ एक प्रसिद्ध कवि थे 
❣️फकीर अज़ुद्दीन- फकीर अज़ुद्दीन एक सूफी फकीर थे आप अकबर के नवरत्न होने के साथ ही साथ अकबर के एक प्रमुख सलाहकार थे मुगल वंश के महान सम्राट अकबर की मृत्यु 27 अक्टूबर सन 1605 ईस्वी में हुई

💟👉जहाँगीर -1605 - 1627 ई.

जहाँगीर का जन्म फ़तेहपुर सीकरी में स्थित ‘शेख़ सलीम चिश्ती’ की कुटिया में राजा भारमल की बेटी ‘मरियम ज़मानी’ के गर्भ से 30 अगस्त, 1569 ई. को हुआ था। अकबर सलीम को ‘शेख़ू बाबा’ कहा करता था। सलीम का मुख्य शिक्षक अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना था। अपने आरंभिक जीवन में जहाँगीर शराबी और आवारा शाहज़ादे के रूप में बदनाम था।
👉1599 ई. तक सलीम अपनी महत्वाकांक्षा के कारण अकबर के विरुद्ध विद्रोह में संलग्न रहा। 21, अक्टूबर 1605 ई. को अकबर ने सलीम को अपनी पगड़ी एवं कटार से सुशोभित कर उत्तराधिकारी घोषित किया। अकबर की मृत्यु के आठवें दिन 3 नवम्बर, 1605 ई. को सलीम का राज्याभिषेक ‘नुरुद्दीन मुहम्मद जहाँगीर बादशाह ग़ाज़ी’ की उपाधि से आगरा के क़िले में सम्पन्न हुआ।
👉स्वयं चित्रकार होने के कारण जहाँगीर कला एवं साहित्य का पोषक था। 'किराना घराने' की उत्पत्ति का मुख्य श्रेय जहाँगीर को ही दिया जाता है। उसका ‘तुजूके-जहाँगीरी’ संस्मरण उसकी साहित्यिक योग्यता का प्रमाण है। उसने कष्टकर चुंगियों एवं करों को समाप्त किया तथा हिजड़ों के व्यापार का निषेध करने का प्रयास किया।
👉जहाँगीर की मृत्यु सन् 1627 में उस समय हुई, जब वह कश्मीर से वापस आ रहा था। रास्ते में लाहौर में उसका देहावसान हो गया। उसे वहाँ के रमणीक उद्यान में दफ़नाया गया था। बाद में वहाँ उसका भव्य मक़बरा बनाया गया। मृत्यु के समय उसकी आयु 58 वर्ष की थी। जहाँगीर के पश्चात् उसका पुत्र ख़ुर्रम शाहजहाँ के नाम से मुग़ल सम्राट हुआ।

💟👉शाहजहाँ -1627 - 1658 ई.

👉शाहजहां जहांगीर का पुत्र तथा अकबर का पोता था, इसका जन्म 5 जनवरी 1592 लाहौर में हुआ था। इसके बचपन का नाम खुर्रम था। अहमदनगर और मुग़ल साम्राज्य के बीच 1617 ई. में संधि हुई थी, जिसमें जहांगीर के पुत्र खुर्रम ने अहम् भूमिका निभाई थी, जिससे प्रसन्न होकर जहांगीर ने खुर्रम को शाहजहां की उपाधि से नवाजा था।
👉शाहजहाँ के शासन काल में ही फ़्रांसिसी यात्री बर्नियरऔर ट्रेवर्नियर तथा इटेलियन यात्री मनुची भारत आये थे। इन्होने शाहजहां के शासन काल का वर्णन किया है। शाहजहां ने अपने शासन काल में सिक्का चलाया था जिसे ‘आना‘ कहा जाता था। शाहजहां एक बेशकीमती तख़्त पर आसीन होता था जिसे ‘तख्त-ए-ताऊस‘ कहा जाता था।
👉शाहजहां के शासन काल को स्थापत्य कला और सांस्कृतिक दृष्टि से स्वर्णिम युग कहा गया है। शाहजहाँ ने अपने शासन काल में कई प्रसिद्ध इमारतें बनवायी थी। जिनमें आगरा में स्थित ताजमहल, दिल्ली का लाल किला और जामा मस्जिद, आगरा की मोती मस्जिद, आगरा के किले में स्थित दीवाने खास, दीवाने आम और मुसम्मन बुर्ज, लाहौर में स्थित शालीमार बाग़, शालामार गांव में स्थित शीशमहल, और काबुल, कंधार, कश्मीर और अजमेर आदि में कई महल, बगीचे आदि कई इमारतें बनवायी थी। शाहजहां ने लाहौर तक रावी नहर का निर्माण भी करवाया था।
👉शाहजहां के दरबार में पंडित जगन्नाथ राजकवि हुआ करते थे, जिन्हें जगन्नाथ पण्डितराज के नाम से भी जाना जाता था। जो ‘गंगा लहरी‘ और ‘रस गंगाधर‘ के रचनाकार हैं। यह उच्चकोटि के कवि, समालोचक व साहित्यकार थे। इसके दरबार में संगीतकार सुरसेन, सुखसेन आदि दरबारी थे। शाहजहां के सबसे बड़े पुत्र दाराशिकोह ने ‘भगवत गीता‘ और ‘योगवशिष्ठ‘ का फ़ारसी भाषा में अनुवाद करवाया था, साथ ही वेदों का संकलन भी करवाया था। इसीलिए शाहजहां ने दाराशिकोह को ‘शाहबुलंद इक़बाल‘ की उपाधि से सम्मानित किया था।
👉शाहजहाँ के शासन काल में ही फ़्रांसिसी यात्री बर्नियरऔर ट्रेवर्नियर तथा इटेलियन यात्री मनुची भारत आये थे। इन्होने शाहजहां के शासन काल का वर्णन किया है। शाहजहां ने अपने शासन काल में सिक्का चलाया था जिसे ‘आना‘ कहा जाता था। शाहजहां एक बेशकीमती तख़्त पर आसीन होता था जिसे ‘तख्त-ए-ताऊस‘ कहा जाता था।

💟👉औरंगज़ेब - 1658 - 1707 ई.

👉मुहीउद्दीन मोहम्मद औरंगजेब का जन्म 24 अक्टूबर 1618 ई. को उज्जैन के पास दोहद नामक स्थान पर हुआ था |
👉शाहजहां को बंदी बनाने के बाद 21 जुलाई 1658 ई. को औरंगजेब को औरंगजेब आगरा के सिंहासन पर बैठा, लेकिन उसका वास्तविक राज्याभिषेक दिल्ली में 5 जून 1659 ई. को हुआ राज्यभिषेक के अवसर पर उसने “अबुल मुजफ्फर मुहीउद्दीन मोहम्मद औरंगजेब बहादुर आलमगीर बादशाह गाजी” की उपाधि धारण की
👉औरंगजेब ने दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण कराया उसने औरंगाबाद में अपनी पत्नी राबिया-उद-दौरानी का मकबरा बनवाया जिसे दूसरा ताजमहल तथा बीबी का मकबरा भी कहा जाता है 1707 में दक्षिण में इसकी मृत्यु हो गई इसे दौलताबाद से कुछ दूर दफना दिया गया

💟👉बहादुरशाह प्रथम - 1707 - 1712 ई. 

👉बहादुरशाह जफर I उर्फ शाह आलम I मुग़ल साम्राज्य पर 1707 से लेकर 1712 तक पांच साल राज्य किया।
👉मुल्क से अंग्रेजों को भगाने का सपना लिए 7 नवंबर 1862 को उनका निधन हो गया। बहादुर शाह ज़फ़र की मृत्यु 86 वर्ष की अवस्था में रंगून (वर्तमान यांगून), बर्मा (वर्तमान म्यांमार) में हुई थी। उन्हें रंगून में श्वेडागोन पैगोडा के नजदीक दफनाया गया। उनके दफन स्थल को अब बहादुर शाह जफर दरगाह के नाम से जाना जाता है।

💟👉जहान्दर शाह – 1712-1713

👉जहान्दर शाह बहुत छोटी सी अवधी के लिए मुग़ल साम्राज्य के शासक बने। जिन्होंने 1712 से 1713 तक एक साल मुग़ल साम्राज्य पर राज्य किया।
👉सैय्यद बंधुओं के सहयोग से फ़र्रुख़सियर ने 10 जनवरी, 1713 को आगरा में जहाँदारशाह को बुरी तरह परास्त किया। 12 फ़रवरी, 1713 को असद ख़ाँ एवं ज़ुल्फ़िक़ार ख़ाँ ने इसकी हत्या कर दी। जहाँदारशाह मुग़ल वंश का प्रथम अयोग्य शासक था। उसे 'लम्पट मूर्ख' कहा जाता था।

💟👉फुर्रूखसियर – 1713-1719

👉फुर्रूखसियर का जन्म 20 अगस्त 1685 में हुआ। वे 1713 से लेकर 1719 तक मुग़ल साम्राज्य के शासक बने।
👉फ़र्रुख़सियर के समय की महत्त्वपूर्ण घटना 'सिक्ख विद्रोह' की समाप्ति थी।फ़र्रुख़सियर दिमाग़ का कमज़ोर था, इसीलिए वह सैयद बन्दुओं के नियंत्रण से मुक्त होना चाहता था। दैवयोग से सैयद बन्दुओं को सम्राट के षड़यंत्र का पता चल गया और उन्होंने पहले ही उसको अपदस्थ कर दिया और बाद को आँखें निकलवा कर मरवा डाला।

💟👉रफी उल-दर्जात – 1719

👉रफी उल-दर्जात छोटीसी अवधी के लिए मुग़ल साम्राज्य के शासक बने।

💟👉निकुसियर – 1719

👉निकुसियर बहुत छोटी सी अवधी के लिए मुग़ल साम्राज्य के शासक बने।

💟👉मोहम्मद इब्राहिम – 1720

👉मोहम्मद इब्राहिम छोटीसी अवधी के लिए मुग़ल साम्राज्य के शासक बने।

💟👉मोहम्मद शाह – 1719-1720, 1720-1748

👉मुहम्मद शाह मुगल सम्राट था, जिन्हें रोशन अख्तर भी कहते थे। उनकी मृत्यु 1748 में हुयी और वो उनकी मृत्यु तक मुग़ल शासक बने रहे।

💟👉आलमगीर II – 1754-1759

👉आलमगीर II 1754 से लेकर 1759 तक मुग़ल साम्राज्य के शासक बने वे बादशाह जहांदार शाह के पुत्र थे।

💟👉शाहजहाँ III – 1759

👉शाहजहाँ III औरंगज़ेब का कनिष्ठ पुत्र थे। जिनका कार्यकाल बहुत काम अवधी का रहा।

💟👉शाह आलम II – 1759-1806, 1806-1837

👉शाह आलम II को मुग़ल साम्राज्य की गद्दी अपने पिता, आलमगीर II से मिली।

💟👉बहादुर ज़फ़र शाह II – 1837-1857

👉बहादुर ज़फ़र शाह II मुग़ल साम्राज्य के आखिरी बादशाह थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रजो के खिलाफ़ लढ़े जिसमे उन्हें हार प्राप्त हुयी। हार के बाद अंग्रजों ने उन्हें अभी के म्यांमार में भेज दिया जह वो उनके मृत्यु तक रहे। और इस तरह उनके मृत्यु के साथ मुग़ल साम्राज्य का अंत हो गया।

TARGET WITH ANUJ

महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL)

🇮🇳 ANS 🧑CLASSES 🇮🇳

महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL)

* महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (NYSE: MTE) भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक दूरसंचार कंपनी है
* यह मुंबई, दिल्ली, ठाणे तथा नवी मुंबई क्षेत्रों में दूरसंचार सुविधाएं देती है
* 2000 तक इसका एकाधिकार भी था इसके बाद दूरसंचार क्षेत्र को निजी ऑपरेटर कंपनियों के लिए भी खोल दिया गया
* एमटीएनएल का गठन 1 अप्रैल, 1986 को हुआ था, जब सरकार देश के दो प्रमुख मेट्रो शहरों दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम नेटवर्क का विस्तार कर नई सेवाएं शुरू करने और रेवेन्यू हासिल करने की सोच लेकर आई थी
* एमटीएनएल ने संयुक्त उद्यम यूनाइटेड टेलीकॉम लिमिटेड (UTL) के द्वारा नेपाल में भी कारोबार करती है
* इसके अलावा, कंपनी 100 फीसदी सब्सिडियरी के साथ महानगर टेलीफोन मॉरिशस लिमिटेड (MTML) के नाम से मॉरिशस में भी कारोबार कर रही है
* 1992 तक मुंबई और नई दिल्ली में टेलीकॉम सेवाओं में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) का एकाधिकार था
* एमटीएनएल की बदहाली की वजहें भी वही थीं, जो बीएसएनएल की
* 2019 में सरकार ने महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के विलय का निर्णय लिया
TARGET WITH ANUJ

आईएनएस कुठार

🇮🇳 ANS 🧑 CLASSES 🇮🇳

आईएनएस कुठार
* आईएनएस कुठार भारतीय नौसेना का युद्ध पोत है
* इसका निर्माण 'माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड' द्वारा किया गया था
* इस पोत में 14,400 हार्सपावर के दो डीजल इंजिन लगे है
* आईएनएस कुठार की लम्‍बाई 91.1 मीटर और चौड़ाई 10.5 मीटर है
* इसकी अधिकतम रफ्तार 50 कि.मी. प्रति घण्टा है
* 1998 तक आईएनएस कुठार पश्चिमी नौसेना कमान का हिस्सा था
* बाद में इसे पूर्वी नौसेना कमान का हिस्सा बनने के लिए ले जाया गया
* 15 जुलाई, 2016 को यह पोत एक मिशन के दौरान दुर्घटना में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था
* मिशन को पूरा करने के बाद यह बंदरगाह पर लौट आया
TARGET WITH ANUJ

वोडाफ़ोन

🇮🇳 ANS 🧑 CLASSES 🇮🇳


वोडाफ़ोन
* वोडाफ़ोन एक अंग्रेज़ी दूरसंचार कंपनी है
* इसका मुख्यालय लंदन, इंग्लैंड में हैं
* इसकी शुरुआत अंग्रेजों ने 1991 में की थी
* अपना कारोबार भारत में बढ़ाने के लिए अंग्रेजों ने एक भारतीय कंपनी हैच को खरीद लिया जिसके बाद उसे भारत में अपने कारोबार करने का अधिकार मिल गया
* उसके बाद इसने विज्ञापनों में इसका नाम हैच से बदल कर वोडाफ़ोन कर रहा है, दिखाया गया
* यह इंग्लैंड में 1991 में बनी जिसके बाद धीरे धीरे यह अपना कारोबार अन्य देशों में फैलाने लगी
* भारत में व्यापार शुरू करने और सभी प्रकार के व्यापारिक अधिकार के लिए इसने हच एस्सार नामक कंपनी को खरीद लिया इसके बाद इसने इसका नाम बदल कर इसे वोडाफ़ोन कर दिया
* इसे बाद में वोडाफ़ोन इंडिया एलटीडी नाम से पंजीकृत करा दिया। इससे वोडाफ़ोन को भारत में टावर लगाने के लिए अधिकार की आवश्यकता नहीं पड़ी और उसे पहले से ही बनी बनाई दूरसंचार कंपनी मिल गई
* वोडाफोन को आइडिया नेटवर्क में बदल सकते है 31 अक्टूबर 2019 को सभी क्षेत्रों में उपलब्ध होगा
* 2011 में इसने एस्सार नामक कंपनी जो इसके साथ हिस्सेदार कंपनी थी उसे $5.46 बिलियन में खरीद लिया
* इसने पिरामल समूह नामक कंपनी को भी खरीद लिया इसके अलावा वह कई अन्य भारतीय कंपनी को खरीद रहा है
* जनवरी 2012 में वोडाफ़ोन के ऊपर ₹20,000 करोड़ कर चोरी का आरोप लगा जिसके लिए उसके ऊपर प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया। लेकिन वोडाफ़ोन ने इसके लिए हच को दोषी कहा और सारे आरोप उस पर लगा दिया और यह प्रकरण जीत गया
* 1992 में हचिसन मैक्स नामक कंपनी का अधिग्रहण किया
* 2003 में एयरसेल डिजिलिंक के राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सर्कल का अधिग्रहण कर लिया और उसे हच नाम से बदल दिया
* 2005 में बीपीएल मोबाइल एक 3 सर्कल का अधिग्रहण कर लिया, यह अब भी कुछ स्थानों में लूप मोबाइल नाम से कार्य कर रही है
* 2007 में कंपनी का नाम वोडाफ़ोन एस्सार 'हच' से बदलकर 'वोडाफ़ोन' कर दिया
TARGET WITH ANUJ
x

बेनिन गणराज्य


🇮🇳 ANS 🧑 CLASSES 🇮🇳

बेनिन गणराज्य


* बेनिन पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है
* बेनिन का आधिकारिक नाम बेनिन गणराज्य है
* बेनिन 1 अगस्त 1960 को फ्रांस के चंगुल से स्वतंत्र हुआ था
* बेनिन 1900 से 1958 के बीच (58 वर्षों) एक फ्रेंच उपनिवेश था
* 30 नवंबर, 1975 को देश को बेनिन नाम दिया गया था, इससे पहले इसे दाहोमी के नाम से जाना जाता था
* बेनिन की राजधानी पोर्टो नोवो को गुलाम व्यापार के लिए एक बंदरगाह के रूप में विकसित किया गया था
* 1990 के दशक में बेनिन एक तानाशाही से एक बहुपक्षीय लोकतंत्र में संक्रमण करने वाला पहला देश था
* बेनिन देश का कुल क्षेत्रफल 114,763 वर्ग कि.मी (44,310 मील) है
* बेनिन की सीमाएं पूर्व में नाइजेरिया से, पश्चिम में टोगो से, पश्चिम-उत्तर में बुर्किना फासो और उत्तर की सीमा नाइजर से लगती है
* दक्षिण में इसकी छोटी सी तटीय रेखा बेनिन की खाड़ी से लगती हुई है
* बेनिन की मुद्रा का नाम वेस्ट अफ्रीकन CFA फ्रैंक है
* बेनिन की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है
* योरूबा और फ़ओन जैसी स्वदेशी भाषाएं भी आमतौर पर बेनिन में बोली जाती हैं
* बेनिन देश की अर्थव्यवस्था कृषि और क्षेत्रीय व्यापार पर भी निर्भर है
* कपास देश की मुख्य निर्यात वस्तु है
* बेनिन के झंडे पर लाल रंग साहस का प्रतीक है, पीला रंग धन का प्रतीक है हरा रंग आशा और पुनरुत्थान का प्रतीक है
TARGET WITH ANUJ

अंतरराष्ट्रीय संगठन ✅ विश्व बैंक(WORLD BANK) :-

 

🇮🇳 ANS 🧑 CLASSES 🇮🇳


अंतरराष्ट्रीय संगठन
✅ विश्व बैंक(WORLD BANK)  :-


➡️ स्थापना - वर्ष 1944 में (ब्रेटनवुड्स सम्मेलन के तहत ‘अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक’ की स्थापना)
➡️ मुख्यालय - वॉशिंगटन, डी॰ सी. , संयुक्त राज्य अमेरिका 
➡️ सदस्य - 189 देश 
➡️ अध्यक्ष - डेविड माल्पास
➡️ विश्व बैंक एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र संघ की विशिष्ट संस्था है|
➡️ विश्व बैंक को अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक नाम से भी जाना जाता है। 
➡️ मुख्य उद्देश्य - सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना एवं विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं को एक व्यापक विश्व अर्थव्यवस्था में शामिल करना और विकासशील देशों में ग़रीबी उन्मूलन के प्रयास करना है।



✅ विश्‍व बैंक का संगठनात्मक ढांचा👇
➡️ 1. बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स - सदस्य देशों का एक गवर्नर एवं वैकल्पिक प्रतिनिधि, गवर्नर्स बोर्ड की बैठक वार्षिक रूप से होती है जिसमें इन सभी संस्थाओं के कामकाज की समीक्षा की जाती है।
➡️ 2.कार्यकारी निदेशक - गवर्नर्स बोर्ड की अधिकांश शक्तियों को धारण करते है|
➡️ 3.अध्यक्ष – अध्यक्ष, कार्यकारी निदेशकों का प्रधान होता है| इसे 5 वर्षीय कार्यकाल हेतु चुना जाता है।



✅  विश्व बैंक समूह के अंग  – 👇
➡️ 1.अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (International Bank for Reconstruction and Development-IBRD)
➡️ 2. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (International Finance Corporation-IFC)
➡️ 3. अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (International Development Association-IDA)
➡️ 4. निवेश विवादों के निपटारे के लिये अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (International Centre for Settlement of Investment Disputes-ICSID)
➡️ 5. बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (Multilateral Investment Guarantee Agency-MIGA)


✅ विश्व बैंक के उद्देश्य - 👇
➡️ 1.  गरीबी घटाने तथा उत्पादक क्षमता को बढ़ाने के लिए आर्थिक पुनर्निर्माण और विकास के लिए सदस्य देशों को दीर्घकालीन पूंजी  प्रदान करना। 
➡️ 2.  भागीदारी देशों के माध्यम से निजी निवेश ऋणों को प्रोत्साहित किया जाना|
➡️ 3.  विशिष्ट निवेश परियोजनाओं एवं समग्र विकास योजनाओं के क्षेत्र में तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना|


✅  ऋण वितरण - 👇
➡️ अब तक वितरित अपने कुल ऋण का 75  प्रतिशत भाग अफ्रीका, एशिया और लेटिन अमेरिका के विकासशील राष्ट्रों को प्रदान किया गया है, जबकि यूरोप के विकसित राष्ट्रों को कुल ऋण का 25 प्रतिशत ही दिया गया है। 



✅  विश्व बैंक और भारत  -👇
➡️ भारत में परिवहन एवं संचार, सिंचाई, शिक्षा, जलापूर्ति, विद्युत शक्ति, जनसंख्या नियंत्रण, गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचा, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण आदि दीर्घकालीन परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए बैंक द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी गई है।

TARGET WITH ANUJ

💐💐 विश्व के सात महाद्वीप 💐💐 SEVEN CONTINENT OF WORLD

 🇮🇳 ANS 🧑 CLASSES 🇮🇳
💐💐 विश्व के सात महाद्वीप 💐💐
            SEVEN CONTINENT OF WORLD 


❣️❣️ एशिया 👉 Asia❣️❣️


👉एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है।


👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 29.50% है।


👉एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है।


👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालद्वीप है।


👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी यांगटिसीक्यांग है।


👉इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट (8848 मी) है।


👉इस महाद्वीप पर कुल 48 देश हैं।


👉एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कैस्पियसन सागर है।


👉एशिया महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु मृतसागर (395 मी) है।


👉यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।


👉यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।


👉एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।


💟👉 अफ्रीका 


👉अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।


👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 20.20% है।


👉अफ्रीका का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है।


👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मेओटी है।


👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी नील है।


👉अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलीमंजारो (5895 मी) है।


👉अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया है।

इस महाद्वीप पर कुल 54 देश हैं।


👉इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु असाई झील (156 मी) है।


👉अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।


👉यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।


👉हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।


💟👉 उत्तरी अमेरिका


👉यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।


👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 16.05% है।


👉उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश कनाडा है।


👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश सेण्ट पीरे है।


👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मिसीसिपी मिसौ है।


👉उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट माउंट मैकिल्ले (6194 मी) है।


👉इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील सुपीरियर है।


👉उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु डैथ वैली  (86 मी) है।


👉यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।


👉इस महाद्वीप पर कुल 23 देश हैं।


👉कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।


👉विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।


👉वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।


💟👉 दक्षिण अमेरिका


👉यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।


👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 11.80% है।


👉दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है।


👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश फॉकलैंड द्वीप है।


👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी अमेजन है।


👉इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एन्काकागुआ (6906 मी) है।


👉दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु बाल्डस प्रायद्वीप (40 मी) है।


👉इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।


👉इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं


💟👉 अंटार्कटिका 


👉यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।


👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 9.60% है


👉इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत विंसन मौसिफ़ है।


👉इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु बेन्द्रल बैंच (2853 मी) है।


👉यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।


👉इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।


👉यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।


💟👉 यूरोप


👉यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।


👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 6.50% है।


👉इस महाद्वीप पर कुल 50 देश हैं।


👉यूरोप का सबसे बड़ा देश रूस है।


👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।

इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा है।


👉यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस है।

इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील लैडोगा है।


👉यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।


👉यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।


💟👉 ऑस्ट्रेलिया


👉ऑस्ट्रेलिया एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।


👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 5.03% है।


👉ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है।


👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश नौरु है।


👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मर्रे-डार्लिंग है।


👉ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट कोस्यूूस्को है।


👉इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील आयर है।


👉ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु आयर झील  (16 मी) है।


👉यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।

TARGET WITH ANUJ

कारगिल विजय दिवस⚔️ :26 जुलाई

🇮🇳 ANS 🧑 CLASSES 🇮🇳

कारगिल विजय दिवस⚔️ :26 जुलाई

▪️26 जुलाई को देश में प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की याद में मनाया जाता है। 26 जुलाई, 1999 को भारत ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों के कब्ज़े से अपने क्षेत्र को पुनः प्राप्त किया था।

🔸पृष्ठभूमि


▪️फरवरी, 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर में शान्ति के लिए लाहौर समझौता हुआ था। इसी दौरान कुछ पाकिस्तानी घुसपैठिये भारतीय सीमा में प्रवेश कर गये, घुसपैठ के कार्य को ‘ऑपरेशन बद्र’ नाम दिया गया था। पाकिस्तानी घुसपैठ का उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच के संपर्क को काटना था, जिससे भारतीय सेना को सियाचीन ग्लेशियर से वापस हटना पड़े। इन घुसपैठियों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया। इस घुसपैठ का दायरा 130 से 200 वर्ग किलोमीटर था।

▪️इस गंभीर सकंट से निपटने के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन विजय’ लांच किया और इस कार्य के लिए 2,00,000 सैनिकों को भेजा गया। 60 तक चले इस ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना ने अपने क्षेत्र पर पुनः नियंत्रण स्थापित कर लिया। यह ऑपरेशन 26 जुलाई, 1999 को पूरा हुआ। इस दौरान भारतीय सेना के 527 जवान शहीद हुए। इस युद्ध में लगभग 450 पाकिस्तानी घुसपैठियों की मृत्यु हुई थी।

🔹टाइमलाइन


▫️4 मई, 1999 : पाकिस्तानी घुसपैठिये कारगिल को चोटी पर देखे गए

▫️5-15 मई, 1999 : क्षेत्र का मुआयना करने गए कैप्टेन सौरभ कालिया का पाकिस्तान सैनकों ने अपहरण किया, प्रताड़ित करने के बाद उनकी हत्या की गयी।

▫️26 मई, 1999 : MiG 21, MiG 27, जैगुआर और मिराज 2000 द्वारा घुसपैठियों पर हमले किये गये।

▫️15 जून, 1999 : तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कारगिल से अपने सैनिक वापस हटाने के लिए कहा।

▫️29 जून, 1999  : भारतीय सेना ने टाइगर हिल के निकट दो महत्वपूर्ण स्थानों पर नियंत्रण स्थापित किया।

▫️4 जुलाई, 1999 : आर्टिलरी का उपयोग, टाइगर पर विजय।

▫️5 जुलाई, 1999 : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कारगिल से सैनिकों की वापसी की घोषणा की।

▫️11 जुलाई, 1999 : पाकिस्तानी सैनिकों की वापसी शुरू।

▫️26 जुलाई, 1999 : सभी पाकिस्तानी घुसपैठियों को कारगिल से खदेड़ दिया गया।
_─⊱━━━━━━━━━━━⊱⊰━━━━━━━━━━━⊰─_
TARGET WITH ANUJ

Saturday, August 8, 2020

नयी शिक्षा नीति 2020


🇮🇳 ANS🧑 CLASSES🇮🇳

नई शिक्षा नीति 2020 

* जिस तरह से एक जगह रुका हुआ पानी बदबू मारने लगता है उसी तरह से एक पुरानी पद्धति (जिसे रट्टू तोते वाली शिक्षा व्यवस्था भी कहा जा सकता है) से पढाई करने पर बच्चों को शिक्षा से लाभ मिलना बंद हो जाता है
* यही कारण है कि भारत में समय समय पर शिक्षा नीति को बदला जाता रहा है
* भारत में सबसे पहली शिक्षा नीति पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गाँधी ने 1968 में शुरू की थी
* इसके बाद अगली नीति राजीव गाँधी की सरकार ने 1986 में दूसरी शिक्षा नीति बनायीं जिसमें नरसिम्हा राव सरकार ने 1992 में कुछ बदलाव किये थे
* इस प्रकार वर्तमान में भारत में 34 साल पुरानी शिक्षा नीति चल रही थी जो कि बदलते परिद्रश्य के साथ प्रभावहीन हो रही थी
* यही कारण है कि वर्ष 2019 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नयी शिक्षा नीति का ड्राफ्ट तैयार कर जनता से सलाह मांगी थी
* भारत की नयी शिक्षा नीति 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने  29 जुलाई को मंजूरी दी है
* इस नयी शिक्षा नीति का मसौदा पूर्व इसरो प्रमुख के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक समिति ने तैयार किया है
● नई शिक्षा नीति-2020: प्रमुख पॉइंट्स एक नजर में:
* नयी शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा पर सकल घरेलू उत्पाद का 6% खर्च किया जायेगा जो कि अभी 4.43% है
* अब पांचवी कक्षा तक की शिक्षा मातृ भाषा में होगी
* मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदल कर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है
* लॉ और मेडिकल एजुकेशन को छोड़कर समस्त उच्च शिक्षा के लिए एक एकल निकाय के रूप में भारत उच्च शिक्षा आयोग (HECI) का गठन किया जाएगा अर्थात उच्च शिक्षा के लिए एक सिंगल रेगुलेटर रहेगा. उच्च शिक्षा में 3.5 करोड़ नई सीटें जोड़ी जाएंगी
* छठी क्लास से वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे. इसके लिए इच्छुक छात्रों को 6वीं कक्षा के बाद से ही इंटर्नशिप करायी जाएगी
* म्यूज़िक और आर्ट्स को पाठयक्रम में शामिल कर बढ़ावा दिया जायेगा
* ई-पाठ्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय शैक्षिक टेक्नोलॉजी फोरम (NETF) बनाया जा रहा है जिसके लिए वर्चुअल लैब विकसित की जा रहीं हैं
* वर्ष 2030 तक उच्च शिक्षा में फ़ीसद सकल नामांकन अनुपात GER (Gross Enrolment Ratio) 50% पहुँचाने का लक्ष्य है जो कि वर्ष 2018 में 26.3% था
* नयी शिक्षा नीति 2020 का सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट है मल्टीपल एंट्री और एग्ज़िट सिस्टम लागू होना. अभी यदि कोई छात्र तीन साल इंजीनियरिंग पढ़ने या छह सेमेस्टर पढ़ने के बाद किसी कारण से आगे की पढाई नहीं कर पाता है तो उसको कुछ भी हासिल नहीं होता है. 
लेकिन अब मल्टीपल एंट्री और एग्ज़िट सिस्टम में एक साल के बाद पढाई छोड़ने पर सर्टिफ़िकेट, दो साल के बाद डिप्लोमा और तीन-चार साल के बाद पढाई छोड़ने के बाद डिग्री मिल जाएगी इससे देश में ड्राप आउट रेश्यो कम होगा
* अगर कोई छात्र किसी कोर्स बीच में छोड़कर दूसरे कोर्स में एडमिशन लेना चाहें तो वो पहले कोर्स से एक ख़ास निश्चित समय तक ब्रेक ले सकता है और दूसरा कोर्स ज्वाइन कर सकता है और इसे पूरा करने के बाद फिर से पहले वाले कोर्स को जारी रख सकता है
* अभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, डीम्ड यूनविर्सिटी, और स्टैंडअलोन इंस्टिट्यूशंस के लिए अलग-अलग नियम हैं नई एजुकेशन पॉलिसी 2020 में सभी के लिए समान नियम होंगे
* देश में शोध और अनुसन्धान को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के NSF (नेशनल साइंस फाउंडेशन) की तर्ज पर एक शीर्ष निकाय के रूप में नेशनल रिसर्च फ़ाउंडेशन (NRF) की स्थापना की जाएगी
* NRF की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों के माध्यम से शोध की संस्कृति को बढ़ावा देना है. यह स्वतंत्र रूप से सरकार द्वारा, एक बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स द्वारा शासित होगा और बड़े प्रोजेक्टों की फाइनेंसिंग करेगा











 
TARGET WITH ANUJ

💟👉भारत में जैव विविधता से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

🇮🇳 ANS🧑 CLASSES🇮🇳

💟👉भारत में जैव विविधता से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

👉भारत में विश्व का केवल 2.4 प्रतिशत भू-भाग है जिसके 7 से 8 प्रतिशत भू-भाग पर विश्व की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं।

👉प्रजातियों के समृद्धि के मामले में भारत स्तनधारियों में 7वें, पाक्षियों में 9वें और सरीसृप में 5वें स्थान पर है।

👉विश्व के 11 प्रतिशत के मुकाबले भारत में 44 प्रतिशत भू-भाग पर फसलें बोई जाती हैं।

💟👉भारत के लगभग 23.39 प्रतिशत भू-भाग पर पेड़ और जंगल फैले हुए हैं।

👉भारत में जैव विविधता के 4 हॉटस्पॉट केंद्र हैं-
(i) हिमालय, (ii) भारत-म्यांमार सीमा (iii) सुंडालैंड्स (Sundalands) और (iv) पश्चिमी घाट

👉एक जैव विविधता वाला हॉटस्पॉट ऐसा जैविक भौगोलिक क्षेत्र है जिसे मनुष्यों से खतरा रहता है।

👉भारत में जैवविविधता के संरक्षण के लिए जैवविविधता अधिनियम, 2002 एक संघीय कानून है।

👉जो परंपरागत जैविक संसाधनों और ज्ञान के उपयोग से होने वाले लाभों के समान वितरण तंत्र प्रदान करता है।

👉इस अधिनियम को लागू करने के लिए राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) की स्थापना वर्ष 2003 में एक सांविधिक और स्वायत्त संस्था के रूप में हुई थी।
.
👉यह संस्था जैविक संसाधनों के साथ-साथ उनके सतत उपयोग से होने वाले लाभ की निष्पक्षता और समान बटवारे जैसे मुद्दों पर भारत सरकार के लिए सलाहकार और विनियामक की भूमिका निभाती है।

👉मरूभूमि राष्ट्रीय उद्यान भारत में जैवविविधता के संरक्षण और विकास के लिए एक अनूठा जीवमंडल रक्षित स्थान है।यह राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले में स्थित है।

👉यह उद्यान थार रेगिस्तान के पारिस्थितिकी तंत्र का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
 
TARGET WITH ANUJ

Digital India aap

🇮🇳 ANS 🧑CLASSES 🇮🇳

Digital India aap

* 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई थी, तब से केंद्र सरकार का फोकस प्रशासन‍िक कार्यों के साथ ही अन्य काम को भी डिजिटल करने पर रहा है
* इसके लिए मोदी सरकार ने इन दर्जनों ऐप और कई वेब पोर्टल शुरू किए हैं
* इन ऐप्स और वेब पोर्टल के जरिये आप न सिर्फ सरकार को प्रशासन चलाने के लिए सुझाव दे सकते हैं, बल्क‍ि इनके जरिये आप अपने कई काम भी ऑनलाइन निपटा सकते हैं
* ऐप जारी करने के साथ ही वेबसाइट लॉन्च करने के मामले में भी सरकार पीछे नहीं रही है उसने कई वेबसाइट जारी की हैं इसमें रोजगार हासिल करने के साथ ही श‍िक्षा व कारोबार‍ियों की खातिर कई साइटें शुरू की गई हैं.
* रोजगार की तलाश करने वाले लोगों के लिए मोदी सरकार ने नेशनल करियर सर्विस पोर्टल लॉन्च किया है यहां सरकार न सिर्फ फुल टाइम रोजगार दिलाने में मदद करती है, बल्कि इसके साथ ही फ्रीलांस काम भी यहां पर मुहैया किया जाता है
* आप सरकार को कोई सुझाव देना चाहते हैं या फिर प्रशासन‍िक कार्यों में अपना सहयोग देकर कुछ इनाम जीतना चाहते हैं, तो आप Mygov.in का रुख कर सकते हैं
* इसके अलावा ड‍िजिटाइज इंडिया पर आप डाटा एंट्री कर सकते हैं इसकी ऐप भी है और वेबसाइट भी
* मोदी सरकार ने लगभग हर ऐप के लिए एक वेबसाइट जारी की है जैसे कि अगर आप अनारक्ष‍ित ट‍िकट को कैंसल करने के लिए UTS मोबाइल टिकटिंग ऐप डाउनलोड करते हैं, तो इसकी वेबसाइट भी आपको मिल जाएगी
* यही नहीं, मोदी सरकार ने किसानों की खातिर भी कई ऐप और वेबसाइट जारी की हैं इसमें डायरेक्ट बेनेफ‍िट ट्रांसफर, एग्रीमार्केट, ई-पंचायत, ई-नाम और 'क‍िसान सुविधा' जैसे ऐप और वेबसाइट शामिल हैं
* सरकार की तरफ से किस काम के लिए कौन सी वेबसाइट और ऐप जारी किया गया है यह बताने के लिए भी एक वेबसाइट बनाई गई है
* आप digitalindia.gov.in पर पहुंच सकते हैं यहां आपको गैस बुक‍िंग से लेकर कारोबार शुरू करने की खातिर जारी किए गए ऐप और वेबसाइट की सारी जानकारी मिल जाएगी
● आपके काम आने वाले प्रमुख ऐप्स
* उमंग - गैस बुक‍िंग से लेकर पासपोर्ट बनाने तक, 100 से ज्यादा काम होंगे इस ऐप से
* भीम - डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए इस ऐप को लाया गया इसके अलावा यूपीआई, आधार पे और भारत क्यूआर कोर्ड भी लाए गए
* डिजिलॉकर - आप अपने अहम दस्तावेज यहां संरक्ष‍ित रख सकते हैं
* डिजिटाइज इंड‍िया - डाटा एंट्री कर पैसे कमाएं
* मेरा अस्पताल - सरकारी अस्पतालों को लेकर अपना फीडबैक दें
* सुखद यात्रा - हाईवे से सफर के दौरान कई सेवाएं आप इस ऐप के जरिये ले सकते हैं
* एम-कवच - आपके मोबाइल को मलवेयर से सुरक्ष‍ित रखने के लिए
* GST रेट फाइंडर - इसमें आप किस उत्पाद पर कितना जीएसटी लग रहा है, इसका पता कर सकते हैं
* IRCTC कनेक्ट - आईआरसीटीसी कनेक्ट ऐप के जरिये आप रेल टिकट बुक कर सकते हैं
* MyGov -  इस ऐप के जर‍िये आप सरकार को अपने सुझाव दे सकते हैं
* ई पाठशाला - यहां पर टेक्स्ट बुक ऑडियो वीडियो पीरियाडिकल्स के अलावा दूसरे प्रिंट और नॉन प्रिंट कांटेक्ट उपलब्ध है जो स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं यहां NCRT की किताबों को मुफ्त में डाउनलोड भी किया जा सकता है
* एमपरिवहन - यहां पर पूरे देश में आरटीओ व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर को सर्च किया जा सकता है
* एमपासपोर्ट सेवा - इसके जरिए देश में कहीं से भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया जा सकता है
* नेशनल स्कॉलरशिप - सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप की जानकारी चाहिए तो फिर इसे ट्राई किया जा सकता है यहां पर स्टडी स्कीम क्वालिफिकेशन स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन स्कीम सिलेक्शन डॉक्यूमेंट अपलोड एप्लीकेशन सबमिशन आदि जैसी सुविधाएं भी दी गई है
* खेलो इंडिया - इस पर अलग-अलग खेल की जानकारी के साथ उसे कैसे खेला जा सकता है इसकी जानकारी दी गई है साथ ही आसपास मौजूद स्पोर्ट्स फैसिलिटी के बारे में भी बताया गया है
* इंडियन पुलिस एंड योर कॉल एप - अगर अपने करेंट लोकेशन के आसपास के पुलिस स्टेशन की जानकारी चाहिए तो फिर यह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है इससे इमरजेंसी के दौरान पुलिस स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा
* कंजूमर ऐप - यहां पर कंजूमर न सिर्फ अपना सजेशन दे सकते हैं बल्कि यहां पर अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं
* आयकर सेतु - इससे आप न सिर्फ ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं बल्कि इनकम टैक्स से संबंधित सवालों के जवाब भी हासिल कर सकते हैं तथा पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर पाएंगे
* योग लोकेटर इसके मदद से यूजर अपने आसपास योग ट्रेनर और सेंटर्स को सर्च कर सकते हैं साथ ही दुनिया में कहीं भी होने वाले योग इवेंट्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं
* 112 इंडिया - अगर आप किसी मुश्किल परिस्थिति में फंस जाते हैं और उस समय किसी की मदद की जरूरत महसूस हो तो फिर यह ऐप आपके काम आ सकता है
* किसान सुविधा - यहां पर किसान खेती से संबंधित जानकारियों को तेजी से हासिल कर सकते हैं मौसम से संबंधित जानकारी डीलर्स मार्केट प्राइस प्लांट प्रोटेक्शन आईपीएम प्रैक्टिस आदि की जानकारी दी गई है

Ram Janmabhoomi

📘Ram Janmabhoomi : जानिए क्या है राम जन्मभूमि का इतिहास, तथ्य और डोनेशन ट्रस्ट सम्बन्धी महत्वपूर्ण बातें📘


💠Ram Mandir Bhumi Pujan : राम जन्मभूमि भगवान राम के जन्म के स्थान को कहा जाता है। भगवान राम हिंदू भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। रामायण के अनुसार राम के जन्म का स्थान "अयोध्या"(Ayodhya) शहर में है। मंदिर निर्माण 5 अगस्त 2020 को भूमिपूजन समारोह के बाद फिर से शुरू होगा। पूरा होने के बाद, राममंदिर मंदिर कॉम्प्लेक्स दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा। राम जन्मभूमि के इतिहास, तथ्यों और डोनेशन ट्रस्ट के नाम आदि जानकारी नीचे दी गयी है। 

💠Ram Janmabhoomi History: राम जन्मभूमि का इतिहास
पिछले कई वर्षों से राजनीतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक-धार्मिक तकरार, और  बाबरी मस्जिद का स्थान सम्बन्धी विवाद और इसे बनाने के लिए क्या किसी मंदिर को तोड़ा गया था, यह अयोध्या विवाद के रूप में जाना जाता है।

*👨‍💼EDIT BY -: ANUJ GURU

भारत में हिंदुओं के एक वर्ग का दावा है कि राम की जन्मभूमि का सटीक स्थान वह है जहाँ बाबरी मस्जिद थी। इस मान्यता के अनुसार, मुगलों ने उस स्थान पर एक हिंदू मंदिर को नष्ट कर दिया और इस मस्जिद का निर्माण किया। लोगों ने इस मान्यता का विरोध किया जिसमें यह कहा गया था कि इस तरह के दावे केवल 18 वीं शताब्दी में सामने आते हैं और यह राम के जन्मस्थान होने का कोई सबूत नहीं है।

1853 में, निर्मोही अखाड़ा से संबंधित सशस्त्र हिंदू संतों के एक समूह ने बाबरी मस्जिद स्थल का अधिग्रहण किया और संरचना के स्वामित्व का दावा किया। इसके बाद, नागरिक प्रशासन ने इसमें दखल दिया, और 1855 में, मस्जिद परिसर को दो भागों में विभाजित किया: एक हिंदुओं के लिए, और दूसरा मुसलमानों के लिए।

1883 में, हिंदुओं ने मंच पर एक मंदिर बनाने का प्रयास शुरू किया। जब प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति से इनकार किया, तो वे इस मामले को अदालत में ले गए। 1885 में, हिंदू उप न्यायाधीश पंडित हरि किशन सिंह ने मुकदमा खारिज कर दिया। इसके बाद, उच्च न्यायालय ने भी 1886 में इसी पक्ष में मुकदमा खारिज कर दिया।

दिसंबर 1949 में, कुछ हिंदुओं ने दावा किया कि मस्जिद में राम और सीता की मूर्तियाँ चमत्कारिक रूप से दिखाई दी थीं। जैसे ही हजारों हिंदू भक्तों ने वहां जाना शुरू किया, उसके बाद सरकार ने मस्जिद को एक विवादित क्षेत्र घोषित कर दिया और दरवाजों पर ताला लगा दिया। बाद में, हिंदुओं के कई मुकदमों ने स्थल को पूजा स्थल में बदलने की अनुमति मांगी।

1980 के दशक में, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य हिंदू राष्ट्रवादी समूहों और राजनीतिक दलों ने स्थल पर राम जन्मभूमि मंदिर बनाने का अभियान शुरू किया। राजीव गांधी सरकार ने प्रार्थना के लिए हिंदुओं को स्थल में प्रवेश करने की अनुमति दी।

6 दिसंबर 1992 को, हिंदू राष्ट्रवादियों ने मस्जिद में तोडफ़ोड़ की, जिसके परिणामस्वरूप सामूहिक भगदड़ हुई, जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए।

2003 में, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने अदालत के आदेश पर साइट की खोज की। ASI की रिपोर्ट में मस्जिद के नीचे 10 वीं शताब्दी के उत्तर भारतीय शैली के मंदिर की मौजूदगी की बात कही गयी। मुस्लिम समूहों और उनका समर्थन करने वाले इतिहासकारों ने इन निष्कर्षों पर विवाद किया और इसे राजनीति से प्रेरित बताया। हालांकि, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ASI के निष्कर्षों को माना। ASI द्वारा कही गयी इस बात को अदालत द्वारा प्रमाण के रूप में काफी उपयोग किया गया कि पूर्ववर्ती संरचना एक विशाल हिंदू धार्मिक इमारत थी।

2009 में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया, और इस स्थल पर राम मंदिर बनाने के अपने वादे को दोहराया।

2010 में, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि 2.77 एकड़ (1.12 हेक्टेयर) के विवादित भूमि को 3 भागों में विभाजित किया जाए, जिसमें 1⁄3 राम लल्ला को दी जाए, 1⁄3 मुस्लिम सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी जाय और शेष 1⁄3 हिंदू धार्मिक संप्रदाय निर्मोही अखाड़ा को दी जाए।

2019 में, सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने अगस्त से अक्टूबर 2019 तक इस विवादित केस की सुनवाई की।
9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने जमीन को हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट को सौंपने को कहा। इसने सरकार को मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने का भी आदेश दिया।

💠Ram Mandir Facts :राम मंदिर सम्बन्धी तथ्य
▪️5 अगस्त 2020 को भूमिपूजन समारोह के बाद मंदिर का निर्माण फिर से शुरू होगा।
 ▪️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में भाग लेंगे।
▪️हनुमानगढ़ी के 7 किलोमीटर के दायरे में 7000 मंदिरों में दीया जलाकर उत्सव मनाने के लिए कहा गया है।
▪️भूमिपूजन समारोह से पहले तीन-दिवसीय वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा, जो प्रधान मंत्री द्वारा आधारशिला के रूप में 40 किलो चांदी की ईंट की स्थापना के साथ होगा।
▪️राम मंदिर के लिए मूल डिजाइन 1988 में अहमदाबाद के सोमपुरा परिवार द्वारा तैयार किया गया था। राम मंदिर का नया डिज़ाइन, मूल डिज़ाइन में कुछ बदलावों के साथ, 2020 में सोमपुरा परिवार(Sompuras) द्वारा तैयार किया गया है।
▪️यह मंदिर 235 फीट चौड़ा, 360 फीट लंबा और 161 फीट ऊंचा होगा।
▪️राम मंदिर मंदिर के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा हैं।
मंदिर परिसर में एक प्रार्थना कक्ष, "एक रामकथा कुंज, एक वैदिक पाठशाला, एक संत निवास, और एक यति निवास (आगंतुकों के लिए होस्टल)" और संग्रहालय और कैफेटेरिया जैसी अन्य सुविधाएं होगी।
▪️पूरा होने के बाद, मंदिर परिसर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा।

💠Ram Mandir Trust Donation Name-राम मंदिर डोनेशन ट्रस्ट:




















































5 फरवरी 2020 को, भारत सरकार द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट बनाया गया। यह अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित है। ट्रस्ट का नेतृत्व महंत नृत्यगोपाल दास कर रहे हैं और इसमें 15 ट्रस्टी हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट, का कहना है कि 10 दिनों से साइट पर चल रहे जमीन को समतल करने में प्राचीन कलाकृतियों प्राप्त हुई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने मार्च 2020 में राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण शुरू किया था। । निर्माण स्थल की खुदाई के दौरान एक पाँच फुट का शिवलिंग, काले रंग के पत्थर के सात खंभे, लाल बलुआ पत्थर के छह स्तंभ और देवी-देवता की टूटी हुई मूर्तियाँ मिलीं। सरकार ने इसके काम को शुरू करने के लिए ट्रस्ट में  INR 1रु. का पहला योगदान भी दिया है

TARGET WITH ANUJ

राष्ट्रीय_सुरक्षा_गार्ड

 # राष्ट्रीय_सुरक्षा_गार्ड #३६वां_स्थापना_दिवस #१५_अक्टूबर_२०२० ३६ साल से सर्वत्र, सर्वोत्तम सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो, देश को है नाज ❤️...