अनिल कुंबले (क्रिकेटर)
* अनिल कुंबले भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं* कुंबले को टेस्ट क्रिकेट का सबसे बेहतरीन स्पिनर माना जाता हैं
* यह जिम लेकर के बाद विश्व के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लिए हैं
* अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक के बंगलुरु में कृष्णा स्वामी और सरोजा के यहाँ हुआ
* उनका सरनेम ‘कुंबले’ उनके परिवार वालों ने कुंबला नाम के उनके पैतृक गाँव के नाम पर रखा
* कुंबले का निकनेम 'जंबो' है माना जाता है कि उनकी गेंदें पिच पर जंबो जेट की तरह निकलती थी, इसलिए उन्हें यह नाम दिया गया
* अपनी नेशनल कॉलेज बसावनागुडी से शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात 1992 में राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली
* कुंबले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे में अप्रैल 1990 में पदार्पण किया इसी वर्ष इंग्लैड के ख़िलाफ़ पहला टेस्ट मैच खेला
* अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैच की 236 पारियों में 619 विकेट लेकर टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं
* 271 एकदिवसीय मैच की 265 पारियों में 337 विकेट लेने का गौरव भी उनके नाम है
* कुछ ही क्रिकेट फैन्स यह जानते होगे कि लेग-स्पिनर कुंबले ने अपने करियर की शुरुआत मध्यगति के तेज गेंदबाज़ के रूप में की थी
* अनिल कुंबले नवंबर 2007 से भारतीय क्रिकेट टीम के 1 वर्ष तक कप्तान भी रहे
* भारत की ओर से 500 विकेट लेने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं
* क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट पुरे करने का भारतीय रिकॉर्ड भी अनिल कुंबले के नाम रहा, कुंबले ने 10 मैचो में 50 विकेट पुरे किये थे हालांकि 2012 में रविचंद्रन अश्विन ने 9 मैच के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ा
* 118 टेस्ट मैच खेलने के बाद कुंबले ने अपना पहला शतक जड़ा यह शतक बनाने के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सर्वाधिक मैचों का विश्व रिकॉर्ड है
* अनिल के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदे फेंकने वाला दूसरा गेंदबाज होने का भी रिकॉर्ड है उन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर में 40,850 गेंदे फेंकी, जबकि मुथैया मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा 44,039 गेंदे फेंकी हैं
* ये भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं उन्होंने कप्तान विराट कोहली से मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया था
* कुंबले की शादी चेतना से हुई थी दोनों का एक बेटा, मायस और बेटी स्वास्ति है चेतना की पहली शादी से दोनों को एक बेटी, आरुणि भी है
* अनिल कर्नाटक प्रदेश के बंगलोर नगर के निवासी हैं इनके सम्मान में इस नगर के एक सबसे मुख्य चौराहे को अनिल कुंबले चौराहा का नाम दिया गया है
* अनिल कुंबले को 1995 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया
* अनिल कुंबले ने मार्च, 2007 में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया
x
No comments:
Post a Comment