Friday, July 10, 2020

एनकाउंटर की कहानी

:.   इकाउंटर की कहानी~~~
   सिर्फ 8 दिन के अंदर विकास दुबे के गैंग को पुलिस ने ऐसे उड़ाया मुठभेड़ में, मास्टरमाइंड भी हुआ ढेर


10 July 2020

 
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले मास्टरमाइंड विकास दुबे को आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले मास्टरमाइंड विकास दुबे को आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर कानपुर लाया जा रहा था। इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और विकास दुबे भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस और विकास दुबे मुठभेड़ हुई और वह मारा गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार तड़के सुबह उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही एसटीएफ की टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए बोला था। लेकिन उसने नहीं किया इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया।

जानकारी के लिए बता दें कि बीती 2 जुलाई की रात को गैंगस्टर विकास दुबे की टीम ने 8 पुलिसकर्मियों को शहीद कर दिया था। जिसके बाद से लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बीते 8 दिनों के अंदर विकास दुबे के गैंग का सफाया कर दिया। 8 दिन में छठा एनकाउंटर हुआ है। चारों के एनकाउंटर में लगभग एक जैसी थ्योरी सामने आई कि वे पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहे थे।

Also Read - Vikas Dubey Encounter: यूपी पुलिस ने विकास दुबे को दिया था आत्मसमर्पण का मौका

 
ऐसे किया कानपुर पुलिस ने एनकाउंटर

पहला एनकाउंटर: बीती 3 जुलाई को पुलिस ने सुबह 7 बजे विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे को मार गिराया।

दूसरा एनकाउंटर: बीती 5 जुलाई को विकास के नौकर और खास सहयोगी दयाशंकर उर्फ कल्लू अग्निहोत्री मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान दयाशंकर ने बताया कि विकास दुबे ने पहले ही पुलिसकर्मियों पर हमला करने की प्लानिंग बना रखी थी। यह पूरी एक प्लानिंग थी। जिसके तहत पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया।

तीसरा एनकाउंटर: बीती 6 जुलाई को यूपी पुलिस ने अमर की मां क्षमा दुबे और दयाशंकर की पत्नी रेखा समेत 3 को गिरफ्तार किया।

चौथा एनकाउंटर: एसटीएफ ने विकास के करीबी अमर दुबे को मार गिराया। प्रभात मिश्रा समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पांचवा एनकाउंटर: बीती 9 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया। इस दौरान प्रभात मिश्रा और बबुआ दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया गया।

छठा एनकाउंटर: कानपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने 10 जुलाई को विकास दुबे को मार गिराया। इससे पहले पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद टीम उसे लेकर कानपुर आ रही थी। इस दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई और इस दौरान विकास दुबे भागने की कोशिश में था।

No comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय_सुरक्षा_गार्ड

 # राष्ट्रीय_सुरक्षा_गार्ड #३६वां_स्थापना_दिवस #१५_अक्टूबर_२०२० ३६ साल से सर्वत्र, सर्वोत्तम सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो, देश को है नाज ❤️...